होम / Melting Increased Due to Westerly Winds : पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन, धूप निकलने के बावजूद राहत नहीं

Melting Increased Due to Westerly Winds : पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन, धूप निकलने के बावजूद राहत नहीं

• LAST UPDATED : January 28, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Melting Increased Due to Westerly Winds : पछुआ हवाओं के कारण सर्दी और गलन कायम है। खास बात यह है कि धूप भी निकल रही है, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। शुक्रवार की सुबह भी धूप निकली, लेकिन पछुआ हवा चलने से इसका कोई असर नहीं दिखा। वहीं गुरुवार की सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा गए। जिससे सर्दी और गलन अधिक बढ़ गई। आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हल्के कोहरे के बाद निकली धूप (Melting Increased Due to Westerly Winds)

सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप भी निकली। नौ बजे तक धूप थोड़ी तीखी तो हुई लेकिन घंटे भर बाद पछुआ हवाओं का जोर बढ़ गया। इसके कारण गलन बढ़ गई। दिन चढ़ने तक सूर्य भी बादलों के बीच छुपते निकलते रहे। धूप की आवाजाही से दिन में लोगों को ठंड का अहसास तो कम रहा, लेकिन हवा के चलते ही गलन से लोग कांप गए। शाम होते ही ठंड ज्यादा बढ़ गई। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर विवश कर दिया।

(Melting Increased Due to Westerly Winds)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox