होम / Baliya News : 84 लाख की विकास योजनाओं का मंत्री दानिश आजाद ने किया लोकार्पण

Baliya News : 84 लाख की विकास योजनाओं का मंत्री दानिश आजाद ने किया लोकार्पण

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Baliya News : यह खबर बलिया से है। जहां यूपी के राज्यमन्त्री दानिश आजाद अंसारी ने कई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री दानिश आजाद ने बलिया मे 84 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया है। उन्होंने 7 सड़कों और 6 जगहों पर स्थापित किए गए आरओ प्लांट का लोकार्पण किया।

यूपी चतुर्दिक विकास कर रहा 

बलिया के विभिन्न क्षेत्रों में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के जरिए यह विकास योजनाएं पूरी की गई हैं। इस लोकार्पण  दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी चतुर्दिक विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अफसरों को जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

Read more: सावन का 7वां सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox