Categories: मनोरंजन

Minor Burnt in Kanpur : नाबालिग दोस्त को सेनिटाइजर डालकर जलाया, हालत गंभीर

इंडिया न्यूज, कानपुर :

 Minor Burnt in Kanpur : कानपुर में रेलबाजार में चोरी के आरोप में जेल गए मामा का बदला लेने के लिए किशोर ने अपने नाबालिग दोस्त पर सेनिटाइजर डाल कर उसे जिंदा जला दिया। चीख पुकार सुन कर लोग मदद को पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। रेलबाजार इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे ने खेल के दौरान आग लगा दी थी। एक बच्चा जल गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ( Minor Burnt in Kanpur)

खेलने के बाहने से ले गया ( Minor Burnt in Kanpur)

इलाके के हैरिसगंज निवासी फिरोज आलम इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई नफीस ने घर पर हुई चोरी के आरोप में आरोपी किशोर के मामा फारुख को जेल भिजवाया था। तबसे उनका परिवार रंजिश मानने लगा था। मंगलवार को फारुख का भांजा घर से बेटे रेहान को अपने साथ खेलने के बाहने से ले गया। आरोप है कि हैरिसगंज रेलवे कॉलोनी के पास आरोपी ने रेहान पर सेनिटाइजर डाल कर आग लगा दी।

 

( Minor Burnt in Kanpur)

यह भी पढ़ेंः केरल कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, सीएम विजयन के खिलाफ की थी टिप्पणी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago