Categories: मनोरंजन

Minor Raped in Agra मौसेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

इंडिया न्यूज, आगरा :

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना प्रकाश में आई। यहां मौसेरे भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर उसका जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़ित के पिता ने थाने में भ्रूण लेकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। साथ ही भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सात माह पहले की घटना

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः Breaking news Unnao अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार मजदूर दबे, एक की मौत

पुलिस ने दी दबिश

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Uncle Raped niece in Jhansi घर में अकेली नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेटी को खून से लथपथ देख परिजन के उड़े होश

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago