Categories: मनोरंजन

MLA Aditi Singh Sister Marriage: अखिलेश दास के बेटे के संग लिए फेरे

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

MLA Aditi Singh Sister Marriage: दिवंगत पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की दूसरी बेटी और विधायक अदिति सिंह की बहन देवांशी की शादी एक राजनीतिक घराने में हुआ। उनकी शादी र्स्व्गीय अखिलेश दास के बेटे विराज दास के संग लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुआ। अदिति अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। विधायक अदिति की छोटी बहन (MLA Aditi Singh Sister Marriage) देवांशी का विवाह लखनऊ के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अखिलेश दास के बेटे विराज दास के साथ हुई है।

अखिलेश दास बसपा के जाने-माने नेता थे, जोकि मायावती के सबसे करीबी लोगों में शामिल थे। मौजूदा समय में देवांशी बीडीसी सदस्य हैं और धुन्नी सिंह फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाकर गरीब, असहायों की मदद कर रही हैं। उनकी मां वैशाली सिंह अमावां से ब्लाक प्रमुख हैं। देवांशी की पढ़ाई भी अमेरिका में हुई है। वह भी अपनी बहन अदिति की तरह रायबरेली आने के बाद सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगीं। राजनीतिक घराने में विवाह होने के बाद उनकी भी राजनीति में आने को लेकर चचार्एं शुरू हो गई हैं।

पांच बार विधायक रहे दुल्हन के पिता MLA Aditi Singh Sister Marriage

पांच बार विधायक रहे देवांशी के पिता स्व. अखिलेश सिंह सदर विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। प्रियंका के खिलाफ मोर्चा खोलने पर उन्हें कांग्रेस से बाहर कर दिया गया था, लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़कर भी उन्होंने जीत दर्ज कर ली थी। बाद में वह बेटी अदिति के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति कांग्रेस के टिकट पर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ी और भारी मतों से जीत दर्ज की। तब ये कहा जा रहा था कि वह प्रियंका वाड्रा के काफी करीब हैं, हालांकि उसके कुछ दिनों बाद ही वह कांग्रेस की खिलाफत करने लगीं थी।

Also read: Protest in Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कुलपति के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद कराया मुंडन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago