होम / Mukhtar Ansari Death: आखिर कैसे माफिया डॉन बना मुख्तार अंसारी, नहीं जानते होंगे ये कहानी

Mukhtar Ansari Death: आखिर कैसे माफिया डॉन बना मुख्तार अंसारी, नहीं जानते होंगे ये कहानी

• LAST UPDATED : March 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mukhtar Ansari Death: गुरुवार की रात बाहुबली मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुख्तार को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। जहां मुख्तार ने आखिरी सांस ली।

मुख्तार अंसारी को बचपन में क्रिकेट बहुत पसंद था। अंसारी अपने स्कूल के दिनों में वो क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन थोड़े जवान होने के बाद क्रिकेट का खेल पीछे छूट गया और वह माफिया फिर उसके बाद बाहुबली बन गया

Mukhtar Ansari Death: अच्छे परिवार में हुआ जन्म

स्वतंत्रता सेनानी परिवार में मुख्तार का जन्म का हुआ था। बचपन में पढ़ाई लिखाई में ठीक ही था, उसे क्रिकेट का बहुत शौक था। उसके पिता सुभानुल्लाह अंसारी भी क्रिकेटर थे। उन्हीं से विरासत में मुख्तार को ये खेल मिला था। उसके पिता दिल्ली में कॉलेज में क्रिकेट टीम के कैप्टन थे। समय जैसे जैसे गुजरता गया, बैट के बजाय मुख्तार के हाथ बंदूक आ गई।

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी की पूरी क्राइम कुंडली, जानिए कब-कब उसने क्या किया

दोस्त की दुश्मनियों को अपनाया

मुख्तार के परिवार के लोग बताते हैं कि उसने अपने बहुत दोस्त साधू सिंह की दुश्मनियों को कब अपना बना लिया और उसके ऊपर अपराधी का ठप्पा लग गया, यह वह भी नहीं जान पाया। मुख्तार और साधू सिंह ने ठेकों की लूट शुरू की। इस बीच 1988 में मंडी परिषद की ठेकेदारी को लेकर ठेकेदार सच्चिदानंद राय की हत्या हुई। इस केस में मुख्तार अंसारी का नाम आया। इसके कुछ दिनों बाद साधू सिंह की हत्या हो गई, इसमें नाम आया एक और बाहुबली बृजेश सिंह का। इसके बाद पूर्वांचल में गैंगवार का सिलसिला शुरू हो गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox