होम / Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी, आइए उसकी पूरी कहानी बताते हैं

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी, आइए उसकी पूरी कहानी बताते हैं

• LAST UPDATED : October 27, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Mukhtar Ansari: उत्तरप्रदेश में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसार को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि मुख्तार अंसार काफी परेशान चल रहा है। अतीक- अशरफ की हत्या की बाद से ही वो डरा हुआ है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि मुख्तार की कड़ी सुरक्षा को देखते हुए उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जहां उसकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है।

आखिर कौन है मुख्तार अंसारी

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था। मां का नाम बेगम राबिया और पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी था। बता दे कि गाजीपुर में उसकी परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी सवतंत्रता सेनानी रहे हैं, जो गांधी जी के साथ काम करते हुए 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तो वहीं मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को साल 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महाविर चक्र से नवाजा गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा लगते हैं।

बीजेपी सरकार में यूपी नही आना चाहता था मुख्तार

एक केस में मुख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश की बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल भेजा गया था। जिसके बाद लंबे समय तक वो वहीं था। जानकारी के मुताबिक राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद से वह वापस नही आना चाहता था। जिसके बाद उसे यूपी दोबारा लाने के लिए दोनों राज्य के सरकारों के बीच काफी खींचातानी चली। ये मामला सुप्रिम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद सुप्रिम कोर्ट ने उसे यूपी दोबारा लाने का फरमान सुनाया। 7 अप्रैल 2021 को उसे पूरे सुरक्षा के इंतजाम के साथ बांदा जेल पहुंचा दिया गया।

Also Read: मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, 5 लाख का जुर्माना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox