होम / Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का लगाया गया जुर्माना

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का लगाया गया जुर्माना

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Mukhtar Ansari

इंडिया न्यूज, प्रयागराज (Uttar Pradesh)। ईडी की कस्टडी में 10 दिनों के लिए कैद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी से कल पूछताछ की गई। 10 दिनों की कस्टडी के पहले दिन मुख्तार अंसारी से ईडी ने 2 मुख्य बिंदुओं पर पूछताछ की थी। यह पूछताछ दो राउंड में ईडी के 2 टीमों द्वारा की गई थी। हालांकि पूछताछ में मुख्तार ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं कस्टडी के दूसरे दिन मुख्तार अंसारी से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। करीब 26 साल पुराने मामले में आज मुख्तार अंसारी को सजा सुना दी गई है।

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा 
वहीं कस्टडी के दूसरे दिन मुख्तार अंसारी पर बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्तार अंसारी पर चल रहे 26 साल पुराने मामले में आज कोर्ट से फैसला आ गया है। वहीं कुल 5 मामलों में मुख्तार अंसारी को दोषी माना गया है। दोषी माने गए मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुना दी गई है। वहीं 5 लाख का जुर्माना भी लगा दिया गया है। साथ ही भीम सिंह को मुख्तार का खास गुर्गा माना गया है। मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को दोषी करार दिया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox