होम / झांसी में बदमाशों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या

झांसी में बदमाशों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज, Jhasi Murder news : झांसी में कोर्ट जा रहे मुंशी की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। गोली पेट में लगने से उनकी मौत हो गई। गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे सवार

बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार थे। एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। गोली लगने से घायल फजल अहमद छोटे भाई नजर को फोन किया। वह मौके पर पहुंचा तो बताया कि कल्ला उर्फ कालीचरण ने गोली मारी है। भाई उसे मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। करीब 20 दिन पहले फजल पर गोली चलाई गई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

6 साल तक साथ रहे मृतक मुंशी और महिला

दतिया गेट बाहर के एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद (38) कचहरी में एक वकील के पास मुंशी था। उसकी बीएचईएल आरामशीन निवासी एक महिला से संबंध थे। दोनों करीब छह साल तक साथ रहे। महिला ने फजल के खिलाफ जबरन दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने फजल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सात माह जेल में रहने के बाद फजल की नवंबर 2021 में हाईकोर्ट से जमानत हुई थी

यह भी पढ़ेंः आकाशीय गिरने से किसान व मजदूर की मौत

प्लाट को लेकर चल रहा था विवाद

छोटे भाई नजर ने बताया कि महिला के पहले पति के दो बच्चे हैं। इसके बाद वह फजल के साथ रही। अब वह बबीना के कालीचरण के साथ रह रही थी। फजल और महिला के नाम दो प्लाट और एक मकान है। इसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox