होम / Murder: 2 साल से फरार रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी गिरफ्तार, 18 साल पहले की थी हत्या

Murder: 2 साल से फरार रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी गिरफ्तार, 18 साल पहले की थी हत्या

• LAST UPDATED : December 12, 2022

Murder

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 18 साल बाद रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी अलका मिश्रा के ऊपर हत्या का आरोप है। पिछले दो साल से अलका मिश्रा फरार चल रही थी।

18 साल पहले की थी हत्या
हत्या की आरोपी रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी अलका मिश्रा पिछले दो साल से फरार चल रही थी। मामला 7 जून, 2004 का है जब सर्वोदय नगर में पीके मिश्रा की पत्नी ने मालती शर्मा की हत्या कर दी थी। दोनों ही भाजपा नेत्री थी। केस को उस समय तत्कालीन एसपी गोमती राजू बाबू सिंह और सीओ क्राइम राजेश्वर सिंह हैंडल कर रहे थे। मामले की कार्यवाही में सिपाही राजकुमार राइ और अलका के करीबी रोहित को गिरफ्तार किया था। उन्हीं दोनों से पूछताछ के बाद अलका मिश्रा का नाम सामने आया था। अलका ने ही हत्या की साजिश की थी।

कोर्ट में पेशी
अलका को जब से हत्या का दोषी करार किया गया है तब से ही वह फरार थी। वहीँ 2 साल बाद अलका को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सोमवार को अलका की कोर्ट में पेशी की जाएगी।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox