होम / Murder: दहेज़ को लेकर घर में हुआ विवाद, दो महिलाओं ने गवाईं अपनी जान, एक घायल

Murder: दहेज़ को लेकर घर में हुआ विवाद, दो महिलाओं ने गवाईं अपनी जान, एक घायल

• LAST UPDATED : December 20, 2022

Murder

इंडिया न्यूज, फारुखबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के फारुखबाद में दहेज़ के विवाद के चलते 2 महिलकाओं ने अपनी जान गवां दी। वहीं एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के आरोपी पूर्व फौजी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

घर में चल रहा था आपसी विवाद
घटना के आरोपी पूर्व फौजी विजय शंकर श्रीवास्तव फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के शिवगंज नगर मोहल्ले के निवासी हैं। विजय शंकर के फौजी बेटे माधव श्रीवास्तव की शादी 22 फरवरी को नगला निवासी राजेश श्रीवास्तव की बेटी काजल से हुई थी। मिली जानकारी अनुसार काजल कुछ विवादों के चलते अपने मायके में रहती थी। काजल ने दहेज़ उत्त्पीडन को लेकर ससुराल वालो के खिलाफ ठाणे में मामला भी दर्ज कराया था। साथ ही दहेज़ वापिस करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र भी थाने में दिया था। पुलिस ने उन्हें दहेज़ वापिस दिलाने का आश्वासन भी दिया था।

दहेज़ को लेकर हुई हत्या
सोमवार को काजल अपनी मां सरिता और बहन के साथ अपने ससुराल दहेज़ का सामान वापस लेने पहुंची थी। वहां दहेज़ को लेकर दोनों परिवारों के बिच विवाद शुरू हुआ। विवाद के बीच विजय शंकर ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक सरिता के ऊपर तान दी। छीना झपटी में बन्दूक चल गई और गोली विजय शंकर के पत्नी सत्यवती पर चल गई। इसके बाद गुस्से में आकर विजय शंकर ने अपनी समधन सरिता पर मुसल से वार करना शुरू कर दिया जिसमे उसकी मौत हो गई। वहीं छीना झपटी में बहु बुरी तरह घायल हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर से बन्दूक खोखे व मुसल बरामद कर लिया गया है। दोनों शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। काजल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Shamli: नहाने गई थी लड़की, गीजर की गैस से हुई मौत 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox