होम / Murder Plan: पत्नी पर था शक! दुबई से ही पति ने किया पत्नी का मर्डर प्लान

Murder Plan: पत्नी पर था शक! दुबई से ही पति ने किया पत्नी का मर्डर प्लान

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Murder Plan: यूपी के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दुबई में रहने वाले पवन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रियांका की हत्या की साजिश रची और इस काम के लिए उसने अपने भांजे को 20 हजार रुपये देने का वादा किया। जानकारी के मुताबिक पवन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। प्लानिंग के अनुसार 21 जुलाई को प्रियांका की हत्या करने की कोशिश की गई पर सौभाग्य से उसकी जान बच गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पति पवन ने अपने दोस्त निशांत की मदद से इस हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये भी दिए गए थे। पुलिस ने मामले में प्रियांका लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More: NEET Exam: PM मोदी से की मायावती ने बड़ी डिमांड, NEET पर उठाए सावल

जानें पूरा मामला

प्रियंका ने अपने बयान में बताया कि इस हमले के पीछे उसके पति का ही हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पवन का भांडा फोड़ा। निशांत और भांजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा। हमला तब हुआ था जब प्रियांका अपने बड़े बेटे के साथ बाइक पर छोटे बेटे से मिलने जा रही थी। तभी पीछे से बदमाशों ने गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली से प्रियांका बच गई, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह और उसका बेटा गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More: UP By Polls 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला टिकट ऐलान, जानें यहां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox