होम / Mussoorie News: मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया याद

Mussoorie News: मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया याद

• LAST UPDATED : August 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Mussoorie News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। राजीव गांधी की जयंती पर मसूरी कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

फूल माला पहना कर किया स्वागत

इस मौके पर एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन शाह का कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कोर, रमेश राव ने कहा कि पीएम के रूप में उनके कार्यकाल के दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता, संचार क्रांति के जनक थे।उन्होंने ही भारत को बदलने वाली आईटी क्रांति की नींव रखी थी। इस क्रांति ने भारत को बदल दिया। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर के विकास युग में लाकर खड़ा किया। उन्होने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेंद्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। नए भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय, अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा किया जाएगा याद

उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और दूरदृष्टि के धनी राजनेता, गरीबों के महान हित चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी ने ऐसे समझौते किए जो असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति और विकास को वापस लाए। राजीव गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि 18 साल के बच्चों को वोट देने का अधिकार मिले। उन्होंने ही सभी जिलों में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क स्थापित करके युवाओं के लिए एक नया भविष्य खोला और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये जमीनी स्तर पर तैयारी करने का आह्वान किया और कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत कराने के साथ भाजपा के कुशासन को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Also Read: Kanpur Crime: फर्जी जमानत पेपर बनाकर पाक्सो के मुलजिम को जेल से कराया रिहा, गुमराह करने वाला पेशकार हुआ…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox