होम / National Safety Day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आज क्या है इस वर्ष की थीम, सेफ्टी डे का इतिहास जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

National Safety Day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आज क्या है इस वर्ष की थीम, सेफ्टी डे का इतिहास जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

• LAST UPDATED : March 4, 2023

आज पूरे भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजन मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अपराधिक दुर्घटनाओं को रोकने और किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाने वाला खास उत्सव है। इस साल 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाय़ा जाएगा।कार्यक्रम में विभिन्न तरह के आयोजन भी किए जाते है। आपको बताते है इस राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई क्यों मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का इतिहास और महत्व क्या है।

इतिहास

भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1972 को हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्य करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दौरान हर साल 4 मार्च को सुरक्षा दिवस सारा देश मनाता है।

महत्व

सभी कार्य सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूक करना, दुर्घटनाएं होने से रोकना,राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य है। किसी भी सेक्टर में काम करने वाले सुरक्षा के महत्व को देखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। वहीं हर क्षेत्र के लोगों को सरक्षा से जुड़ी बाते बताई जाती है। कार्यक्रमों का आयोजन करके नाटक के द्वारा भी जानकारी दी जाती है। साथ हीइंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके भी बताए जाते है।

इस वर्ष की थीम

आपको बता दें कि हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए एक खाश थीम तैयार की जाती है। इस साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान है। वहीं अगर पिछले वर्ष की बात की जाए तो राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की विषय सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox