होम / एनसीआरबी के आंकड़ें, यूपी में महिलाएं तथा बच्चियां पहले से अधिक सुरक्षित,दंगा अप्रत्याशित तौर पर घटा

एनसीआरबी के आंकड़ें, यूपी में महिलाएं तथा बच्चियां पहले से अधिक सुरक्षित,दंगा अप्रत्याशित तौर पर घटा

• LAST UPDATED : August 30, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: NCRB data : यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इस सरकार के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था पहले से बहुत बेहत्तर हुई है। इसमें महिलाएं और बच्चियां पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में दंगें भी अप्रत्याशित तौर पर घट गए हैं। ऐसा एनसीआरबी के आंकड़े कह रहे हैं।

दंगा मुक्त प्रदेश होने का मिला गौरव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश होने का गौरव मिला है। इसके साथ ही प्रदेश में महिला तथा बचिचयां भी पहले की अपेक्षा काफी सुरक्षित हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों ने उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी राहत दी है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार अपराध तथा अपराधी के नियंत्रण के मामले में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ माडल ने बड़ी छाप छोड़ी है। प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा से लेकर बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार को एनसीआरबी के आंकड़ों ने काफी ऊपर का स्थान दिया है।
महिलाएं और बच्चे योगी आदित्यनाथ के राज में काफी सुरक्षित हैं। वर्ष 2019 की तुलना में महिला तथा बच्चों के खिलाफ अपराध में 2021 में एक-दो या तीन नहीं, बल्कि छह से 11 फीसदी की कमी आई है।

पहले की तुलना में तेजी से आई कमी

यूपी में 2019 की तुलना में बीते 2021 में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में बड़ी कमी आई है। 2019 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 6.2 प्रतिशत तो बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में 11.11 परसेंट की कमी आई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में बच्चों के खिलाफ 18943 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2021 में यह संख्या घटकर 16838 हो गई। 2019 में महिलाओं के खिलाफ 59853 मामले दर्ज थे जो कि 2021 में घटकर 56083 हो गए।

यह भी पढ़ेंः यूपी में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु चपेट में

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox