होम / NEET Controversy 2024: NEET मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अध्यक्ष अजय राय

NEET Controversy 2024: NEET मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अध्यक्ष अजय राय

• LAST UPDATED : June 21, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ), NEET Controversy 2024: नीट पेपर लीक को लेकर आज कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

अजय राय ने ट्विटर पर लिखा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस ने यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत करीब 100 कांग्रेसियों को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्या कर दिया, लोगों ने क्लास लगा दी

NEET और UGC-NET पेपर लीक के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज लखनऊ में जोरदार धरना दिया और गिरफ्तारियां दीं।

अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने लखनऊ में NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। अजय राय की गिरफ्तारी योगी सरकार की कायरता को दर्शाती है। तानाशाह सरकार सुन ले, कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर युवाओं को न्याय दिलाएगी। फरवरी माह में पुलिस भर्ती और समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पेपर लीक के बाद अब NEET परीक्षा को मजाक बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: UP Crime: OYO होटल में रुका था कपल बाहर न निकलने पर, मैनेजर ने खिड़की से झांका तो उड़े होश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox