होम / New Bhojpuri Song Dildar मनोज तिवारी का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘दिलदार’ हुआ रिलीज

New Bhojpuri Song Dildar मनोज तिवारी का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘दिलदार’ हुआ रिलीज

• LAST UPDATED : March 23, 2022

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

New Bhojpuri Song Dildar : भोजपुरी मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के बाद राजनीति की तरफ रुख कर चुके मनोज तिवारी का नया भोजपुरी गाना ‘दिलदार’ रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनोज तिवारी अक्सर अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी बेसब्री से अपने पसंदीदा सिंगर के गानों का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में अब अपने फैंस के लिए मनोज तिवारी ने हाल ही में अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना दिलदार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

म्यूजिक एल्बम में दिखाई गई इस लव स्टोरी को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि भोजपुरी में रिलीज किए हुए इस गाने में हिंदी टीवी इंडस्ट्री के कलाकार नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी की आवाज में जारी हुए इस गाने में अभिनेता विशाल सिंह और अपर्णा दीक्षित बतौर कलाकार दिखाई दिए। गाने में वाराणसी के घाट नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में विशाल और अपर्णा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

(New Bhojpuri Song Dildar)

फैंस की दोनों की यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके लिरिक्स भी मनोज तिवारी ने ही लिखे हैं। वहीं, इस गाने को विशाल मिश्रा ने ही कम्पोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि यह विशाल और अपर्णा का पहला भोजपुरी गाना है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

इस गाने के रिलीज के साथ ही मनोज तिवारी ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। दरअसल, इस गाने के साथ ही मनोज तिवारी ने अपने 5 हजार गाने पूरे कर लिए हैं। मनोज ने 25 मार्च 1996 में अपना पहला गाना गाया था, जिसके बाद इसी महीने रिलीज हुए इस गाने के साथ अब मनोज तिवारी के 5 हजार गाने पूरे हो गए हैं।

(New Bhojpuri Song Dildar)

इस गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, दिलदार गाना रिलीज हो चुका है, देखकर बताइए कैसा लगा। खबरों की माने तो सामने आया मनोज तिवारी का यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है। इस बारे में गायक ने कहा कि वैसे तो मैंने कई महंगे भोजपुरी गाने गाए हैं, लेकिन यह गाना अब तक का सबसे महंगा गाना है। इस गाने को 80 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

(New Bhojpuri Song Dildar)

Also Read : Kangana Ranaut Birthday कंगना रनौत ने जन्मदिन पर किए वैष्णो देवी के दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox