Categories: मनोरंजन

आसमान में छाए बादल पर नहीं मिली गर्मी से राहत

 

इंडिया न्यूज, बांदा : no relief from the heat:  आसमान में बादल छाए पर गर्मी से राहत नहीं मिली।हालात यह रहे कि लगा कि बूंदाबांदी होगी पर हुई नहीं। सुबह पहले धूप निकली, दोपहर बाद मौसम में तब्दीली आई। हालांकि तापमान में तो कमी आई पर उमस भरी गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 48 घंटों में तापमान में कमी आ सकती है।

दोपहर छाए आसमान में बादल

बुधवार को जनपद में सुबह चिलचिलाती धूप रही। लेकिन दोपहर में 11 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। कभी धूप तो कभी बादल। बीच-बीच बारिश के आसार बने, लेकिन बारिश नहीं हुई। करीब सप्ताह भर से बुंदेलखंड में गर्मी रिकार्ड स्तर पर है।

बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा। इससे लगा कि तापमान और बढ़ेगा। लेकिन 11 बजे के बाद आसमान में बादल उमड़े, तब कहीं धूप से कुछ राहत मिली। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 46.0 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सुबह मौसम में नमी कम  रही। जबकि बादलों के साथ नमी बढ़ी तो उमस में भी इजाफा हुआ। कृषि एवं प्रौद्यगिक विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विज्ञानी डा.दिनेश शाह ने बताया कि पश्चिम में बारिश शुरू हो गई है। इसलिए यहां बादल आ रहे हैं। आगे तापमान कम होने का पूवार्नुमान है। इसके बाद यहां तेज हवाओं और बूंदाबादी से मौसम कुछ ठंडा होगा।

यह भी पढ़ेंः Soldiers and Youths scuffle in Unnao सिपाहियों के गुटखा थूकने पर युवकों ने किया था विरोध

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago