Categories: मनोरंजन

Noida: न्यू ईयर पार्टी में हुई मारपीट, पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Noida

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh)। नोएडा में बीती रात नई ईयर की पार्टी चल रही थी। अचानक से पार्टी की मस्ती नोकझोंक में बदल गई। नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि बनात मार-पीट तक पहुंच गई। घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। यहां तक कि मामले के बाद पुलिस को भी वहां आना पड़ा। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

महिलाओं के साथ हुई थी बदतमीजी 
न्यू ईयर पार्टी के दौरान दो पार्टियों के बीच तब झड़प हो गई, जब कुछ बाहरी लोगों ने महिलाओं को सेल्फी लेने के लिए मजबूर किया। घटना गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार की आधी रात के करीब हुई। अधिकारियों के मुताबिक, सोसाइटी के एक निवासी ने अपने दोस्तों को सोसाइटी में नए साल की पार्टी मनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद युवकों ने सोसायटी की दो महिलाओं के साथ सेल्फी लेने की कोशिश शुरू कर दी। इसके बाद उनके पति और आरोपियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

दो आरोपी गिरफ्तार 
जब पार्टी के आयोजकों और एओए सदस्यों सहित अन्य निवासियों ने उनकी झड़प देखी, तो वे उन्हें बचाने गए, लेकिन वे भी लड़ पड़े। एओए सदस्यों में से एक के कंधे में फ्रैक्चर हो गया। जबकि कुछ अन्य निवासी और सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। संदिग्धों पर सुधारात्मक उपाय किए गए हैं और सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya: 2023 में तैयार हो जाएगा राम मंदिर का गर्भगृह, जोरो पर चल रही तैयारियां

Connect Us Facebook | Twitter

Priyanshi Srivastava

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago