होम / अब नए भारत का नया यूपी बन रहा है, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी

अब नए भारत का नया यूपी बन रहा है, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी

• LAST UPDATED : May 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (UP Vidhan Sabha News)। यूपी अब नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। सरकारी भर्तियां साफ-सुथरे तरीके से बिना भाई-भतीजावाद के हो रही हैं। यह कहना है कि सीएम योगी का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से प्रदेश की छवि बदली है। भाजपा सरकार में प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है।

जनता से भाजपा का काम देखकर जिताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) ने कल एक घंटे का भाषण दिया। ऐसा लग रहा था कि ये चुनावी भाषण है। जनता ने भाजपा का काम देखकर ही हमें फिर से जिताया है। 2022 में भाजपा को मिला जनादेश उस सम्मान का प्रतीक है जो जनता ने हमें दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण आज यूपी दंगामुक्त हो चुका है। प्रदेश में कानून का राज है। यूपी चुनाव के दौरान हिंसा नहीं हुई पर इसके पहले क्या होता था सब जानते हैं। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार न होती तो चुनाव में हिंसा हो जाती।

पारदर्शी तरीके से की गईं भर्तियां

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 54 हजार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। पहले ऐसा नहीं हो पाता था। योग्य अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाता था। पुलिस सुधार हुआ है। यह सब भाजपा सरकार के कारण ही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भाजपा सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जबकि 2004 से 2017 के बीच प्रदेश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की। हमारी सरकार में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गईं। एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा गया।

यह भी पढ़ेंः उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड को मिला बुकर अवॉर्ड, गीतांजलि श्री ने हिंदी में लिखा है ‘रेत समाधि’

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox