होम / Now the Nights will be Hot Too : रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी

Now the Nights will be Hot Too : रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी

• LAST UPDATED : April 18, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ ।

Now the Nights will be Hot Too : अप्रैल में दिन के मुकाबले अब रात भी तेजी से गर्म होने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रात के तापमान में अगले 72 घंटों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में आएंगे। अभी तक रात में हल्की ठंडक महसूस होती थी, लेकिन अब रात में भी पसीना बहेगा। 20 और 21 अप्रैल की रात सबसे गर्म हो सकती है। (Now the Nights will be Hot Too)

लखनऊ का पारा 42 डिग्री पार (Now the Nights will be Hot Too)

राजधानी लखनऊ का पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में झांसी और कानपुर का तापमान 44 को पार कर गया है। झांसी में पारा 44.1, बनारस में 43.6, सुल्तानपुर में 43.5, प्रयागराज में 43.2, आगरा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कई जगहों पर अगले दो दिनों तक तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचेगा। दो दिन बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

यूपी के दो शहर सबसे गर्म (Now the Nights will be Hot Too)

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देश के सबसे गर्म 20 शहरों में झांसी और वाराणसी का नाम भी शामिल हो गया है। झांसी देश में सबसे गर्म शहरों में चौथे स्थान पर है। यहां का तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वाराणसी 14वां सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जानिए बाकी बड़े शहरों में कहां कितना दर्ज किया गया तापमान।

(Now the Nights will be Hot Too)

Also Read : देश में फिर से बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 2183 मरीज संक्रमित, 200 से अधिक की मौत Covid19 Cases India Corona Death Cases Today

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox