होम / On Mahashivratri : महाशिवरात्री पर लखनऊ के शिवालयों में बम भोले की गूंज, श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव को जलाभिषेक

On Mahashivratri : महाशिवरात्री पर लखनऊ के शिवालयों में बम भोले की गूंज, श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव को जलाभिषेक

• LAST UPDATED : March 1, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

On Mahashivratri महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का सैलाब शिवालयों में उमड़ा। प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर में भक्तों का तांता लग या। आकर्षक सजे मंदिर परिसर में शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महिला संगीत का कार्यक्रम भी हुआ।

आदिगंगा मां गोमती के पावन जल से भरे 21 मंगल कलशों से मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रंगार भी देखते ही बना। मंदिर प्रशासन की ओर से विश्व में शान्ति ओर भारत की उन्नति की कामना से 151 लीटर गाय के दूध से रुद्राभिषेक किया गया। इसके साथ ही रोगादि व्याधियों से मुक्ति के लिए भस्म आरती भी की गई।

साबूदाने की खीर भक्तों में वितरित की गई On Mahashivratri

यहां पर चढ़ावे के दूध से साबूदाने की खीर तैयार कर भक्तों में वितरित की जा रही। बाबा को खीर के साथ ही आलू और कुट्टू के फलाहार का भी भोग लगाया जाएगा। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर के माध्यम से भक्तों के शरीर के तापमान की जांच की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल ,सिविल डिफेंस के वार्डन और सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 25 से अधिक सेवादार भी मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे।

Also Read :  Case of Misdemeanor on Acharya in Mirzapur : मालिश करने के बहाने बुलाकर छात्र से दरिंदगी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox