होम / विधानसभा में आज गरजेंगी सिर्फ महिलाएं, खारिज हो गया सपा विधायकों का अनुरोध

विधानसभा में आज गरजेंगी सिर्फ महिलाएं, खारिज हो गया सपा विधायकों का अनुरोध

• LAST UPDATED : September 22, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। विधानसभा के चौथे दिन यानी आज सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका मिलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले महिलाएं ही सदन में अपनी बात रखेंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में भी सिर्फ महिलाओं के ही सवालों पर चर्चा होगी। हालांकि अध्यक्ष की इस घोषणा पर सपा के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया।

अध्यक्ष ने किया विधायकों से अनुरोध

साथ ही अध्यक्ष ने विधायकों से यह भी अनुरोध किया कि गुरुवार को दर्शक दीर्घा के लिए भी सिर्फ महिलाओं को ही पास जारी किया जाएगा, इसलिए विधायक किसी व्यक्ति को पास जारी करने का अनुरोध न करे। बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पूर्व अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि गुरुवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर महिलाओं को ही बोलने का मौका देने का फैसला हुआ है। सपा सदस्यों ने प्रश्नकाल में पुरुष विधायकों के सवाल भी लिए जाने का अनुरोध किया, जिसे अध्यक्ष ने मना कर दिया।

यह भी पढ़ेंः एनआईए व ईडी के छापे में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार, पीएफआई के ठिकानों पर एजेंसियों की दस्तक

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox