होम / Bareilly News : चौकी इंचार्ज पर आरोप लगा कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर

Bareilly News : चौकी इंचार्ज पर आरोप लगा कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर

• LAST UPDATED : August 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Bareilly News : बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र की दुनका चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर ली। नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मारी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल ने एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में मारी।

घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने नीरज को भोजीपुरा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। खून ज्यादा बह जाने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल नीरज ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हेड कांस्टेबल का लिखा पत्र वायरल

दुनका चौकी में देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने हेड कांस्टेबल नीरज को जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े देखा। नीरज ने खुद को गोली मारने से पहले एक नोट भी वायरल किया है। जिसमे चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार व कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

नीरज ने पत्र में लिखा है कि नामित दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। वहीं नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। अभी वह अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन देर रात बरेली पहुंचे। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read more: स्विमिंग पूल में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox