होम / Chandauli: चंदौली में बीच सड़क पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो युवक के उड़े चिथड़े, मचा हड़कंप

Chandauli: चंदौली में बीच सड़क पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो युवक के उड़े चिथड़े, मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Chandauli

इंडिया न्यूज,चंदौली (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के चंदौली में रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था, कि दो किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। दोनो युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह 10 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को दो लोग उतार रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो युवक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे। यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: Barabanki: डीजीएम साहब के गायब कुत्ते ने खाकी का जीना किया मुहाल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की खाक छान रही पुलिस

Connect Us Facebook | Twitter 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox