होम / Padmashree Lalji shilapatt Broken in Jaunpur : अराजकतत्वों ने पद्मश्री वैज्ञानिक लालजी सिंह की शिलापट्ट तोड़ी

Padmashree Lalji shilapatt Broken in Jaunpur : अराजकतत्वों ने पद्मश्री वैज्ञानिक लालजी सिंह की शिलापट्ट तोड़ी

• LAST UPDATED : February 25, 2022

Padmashree Lalji shilapatt Broken in Jaunpur

इंडिया न्यूज, जौनपुर :
Padmashree Lalji shilapatt Broken in Jaunpur : अराजकतत्वों ने बरईपार मार्ग पर कलवारी गांव निवासी डीएनए फिगरप्रिट के जनक पद्मश्री अलंकृत वैज्ञानिक डा. लालजी सिंह के नाम की शिलापट्ट गुरुवार की रात को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस करतूत से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हैं।

पिछले माह लगी थी शिलापट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकरारा-बरईपार मार्ग का नामकरण डा. लालजी सिंह के नाम पर किया था। मौजूदा समय में 3.75 करोड़ की हालत से बजट के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। पिछले महीने उनके नाम का शिलापट्ट लगाया था। शुक्रवार की सुबह शिलापट्ट क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव की प्रधान के पति मोहम्मद असलम ने आशंका जताई है कि किसी अराजकतत्वों ने ऐसी करतूत की है।

सजा दिलाने की मांग Padmashree Lalji shilapatt Broken in Jaunpur 

लालजी सिंह के भतीजे व जीनोम फाउंडेशन कलवारी के को-आडीर्नेटर अरुण कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जैनू राम से पूछने पर कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेज कर उसे ठीक करा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Russia India Trade : पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस के साथ द्विपक्षीय भुगतान पर नहीं पड़ेगा असर

Also Read : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox