होम / Pathrav at Sewa Bharti office : सेवा भारती कार्यालय पर पथराव, शराबी युवकों ने कार्यकर्ताओं को पीटा

Pathrav at Sewa Bharti office : सेवा भारती कार्यालय पर पथराव, शराबी युवकों ने कार्यकर्ताओं को पीटा

• LAST UPDATED : December 27, 2021

इंडिया न्यूज, आगरा।

Pathrav at Sewa Bharti office : थाना लोहामंडी क्षेत्र के मोतीकुंज स्थित सेवा भारती के कार्यालय पर रविवार देर रात पथराव हुआ। इसमें कार्यालय प्रभारी सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था।

कार्यकर्ताओं से मारपीट और पथराव किया गया। घटना की जानकारी पर थाना लोहामंडी पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। उन्होंने नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वर्षों पुराना है कार्यालय (Pathrav at Sewa Bharti office)

मोती कुंज में सेवा भारती का कार्यालय है। यह कार्यालय कई साल पुराना है। इससे 300 मीटर की दूरी पर हिंदू जागरण मंच का कार्यालय है। यह बिल्लोचपुरा मोहल्ले में आता है।

यह दो महीने पहले खोला गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि कार्यालय बनने का एक साल पहले विरोध हुआ था। यह इलाका मिश्रित आबादी में आता है। मामला पुलिस तक पहुंचा था। दो महीने पहले कार्यालय खुल गया।

(Pathrav at Sewa Bharti office)

Also Read : Husband & Wife Reached Jail : 76.20 लाख आए तो खरीदी महंगी कार, अब पति-पत्नी पहुंचे जेल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox