होम / Pilibhit: खाना छोड़कर कलियुगी बेटे ने मां के सिर पर किया बांके से वार, तड़पकर हुई मौत

Pilibhit: खाना छोड़कर कलियुगी बेटे ने मां के सिर पर किया बांके से वार, तड़पकर हुई मौत

• LAST UPDATED : December 31, 2022

Pilibhit

इंडिया न्यूज, पीलीभीत (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, खाने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। बेटा खाना छोड़कर उठा और मां के सिर में बांका से कई प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में खलबली मची रही।

नशे का आदी है बेटा
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी स्वर्गीय बाबूराम के सात बेटे हैं। छह बेटों की शादी हो चुकी है। वे सभी अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। पिता की मृत्यु के बाद सबसे छोटा बेटा महेश पाल अपनी 70 वर्षीया मां कैलाशो देवी के साथ रहता था। उसकी शादी नहीं हुई है। वह नशे का आदी है। रोजाना ही शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था। जिससे आए दिन घरेलू कलह होती रहती। शनिवार को सुबह करीब 9.30 बजे कैलाशो देवी घर में खाना बना रही थी। इसी बीच महेश पाल से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आवेश में आकर महेश ने घर में रखा बांका उठाकर अपनी मां के सिर में कई प्रहार किए। जिससे उसकी मां लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद महेश फरार हो गया। मां की हत्या की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष उदय वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार वृद्ध महिला की हत्या के आरोपित उसके पुत्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नए साल में नई सियासत शुरू करेंगे ओमप्रकाश राजभर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात के हैं खास मायने

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox