Categories: मनोरंजन

PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri : प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, मैनपुरी में अपात्रों को दिए आवास, जांच में खुलासा

इंडिया न्यूज, मैनपुरी।

PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri : विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत अहमदपुर में 12 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास की धनराशि दे दी गई। एक शिकायत पर हुई जांच में मामला सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने कुल पांच कर्मचारियों से 14.40 लाख रुपये की धनराशि वसूल करने के आदेश जारी किए हैं। (PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri )

कार्यकाल के अनुसार कर्मचारियों से अलग-अलग धनराशि वसूल की जाएगी। गरीबों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत की गई है। लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत से योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत अहमदपुर के गांव नगला बुधुआ में सामने आया है।

जांच में हुआ खुलासा (PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri)

यहां वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 के बीच 12 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की दर से धनराशि दे दी गई। शिकायत पर हुई जांच में इसका खुलासा होने पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने 12 आवासों की कुल 14.40 लाख की धनराशि वसूल करने के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास की धनराशि के लिए सीधे तौर पर ब्लॉक पर तैनात लेखाकार और ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सचिव सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। (PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri )

तत्कालीन लेखाकार ओमाधार प्रधान से 2.40 लाख, तत्कालीन पंचायत सचिव राजीव राणा और रतन सिंह से 1.20-1.20 लाख, तत्कालीन लेखाकार रियाज खां और तत्कालीन पंचायत सचिव अनिल कुमार से 4.80 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी।

ग्राम प्रधान ने की थी शिकायत (PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri)

विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत अहमदपुर के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह कुशवाह ने 21 दिसंबर 2021 को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि ग्राम पंचायत के नगला बुधुआ में वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2019-20 तक 12 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की धनराशि दे दी गई। (PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri )

24 दिसंबर 2021 को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने खुद इसकी जांच की थी, जिसके बाद उन्होंने वसूली के आदेश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कुल पांच कर्मचारियों से 12 प्रधानमंत्री आवासों की धनराशि वसूल करने के आदेश दिए हैं। कुल पांच कर्मचारियों से एक कर्मचारी पंचायत सचिव रतन सिंह लंबे समय निलंबित चल रहे हैं तो वहीं लेखाकार ओमाधार प्रधान एक साल पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

(PM Awas Given to Ineligible People in Mainpuri)

Also Read : Yogi will be Formally Elected Leader of Assembly Today : योगी की दुबारा ताजपोशी पर फैसला आज, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस भी होगा खत्म

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago