होम / PM Modi First Virtual Rally on 31 January: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में संभालेंगे चुनावी कमान, 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली

PM Modi First Virtual Rally on 31 January: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में संभालेंगे चुनावी कमान, 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली

• LAST UPDATED : January 29, 2022

PM Modi First Virtual Rally on 31 January

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
PM Modi First Virtual Rally on 31 January: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में कुछ ही दिन बाकी हैं। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपना पूरा जोर लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 31 जनवरी को अपनी पहली वर्चुअल राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। पहले चरण (first step) में मतदान वाले जिलों पर पार्टी फोकस करेगी। कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को रैली की में पश्चिम यूपी क्षेत्र के कम से कम चार से पांच जिलों को कवर किया जाएगा। रैली सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और गौतम बौद्ध नगर जैसे जिलों को कवर करेगी।

हर भाजपा मंडल में लगेगी एक एलईडी स्क्रीन

भाजपा इस रैली के जरिए करीब 21 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेगी। इन जिलों में पीएम की वर्चुअल रैली के लिए हर भाजपा मंडल में एक एलईडी स्क्रीन लगायी जाएगी। हर एलईडी स्क्रीन पर लगभग 500 लोगों को लाने का लक्ष्य है। जिससे वर्चुअल रैली में करीब 50,000 लोगों तक पंहुचा जा सके। एलईडी स्क्रीन के अलावा, पीएम मोदी के भाषण को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पार्टी वर्चुअल रैलियों के जरिये लोगों से समर्थन जुटाना चाहती है।

Read More: Shah will seek Door-to-Door Votes : मुजफ्फरनगर और देवबंद में घर-घर वोट मांगेंगे शाह, बीजेपी का वेस्ट यूपी पर खास ध्यान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox