होम / Ayodhya: दीपोत्सव में ढाई घंटे रहेंगे PM मोदी, सरयू आरती कर रामलला के मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा

Ayodhya: दीपोत्सव में ढाई घंटे रहेंगे PM मोदी, सरयू आरती कर रामलला के मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा

• LAST UPDATED : October 22, 2022

Ayodhya

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या की छटा आलौकिक…अद्भुत और कल्पनीय सरीखी दिख रही है। मानो त्रेतायुग हो। भगवान राम आने वाले हैं, अयोध्यावासी उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चारों तरफ खुशियां हैं। खुशियों के दिये जगमगा रहे हैं। 23 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा। 17 लाख दिये जगमगाएंगे। रिकॉर्ड भी मनेगा। इस मेगा इवेंट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की शिला रखी थी।

सरयू आरती उतारेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या में दीवाली मनाएंगे। वे यहां सरयू पूजन भी करेंगे। इस दौरान पीएम अयोध्या में 5100 बत्ती की 8 बेदी से सरयू का पूजन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से नहाई है। दुल्हन की तरह सज कर तैयार अयोध्या प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही है।

प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचकर माता सरयू का पूजन अर्चन भी करेंगे। सरयू पूजन के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण प्रधानमंत्री को सरयू का पूजन कर आएंगे। शाम 6:25 पर प्रधानमंत्री सरयू की आरती उतारेंगे। 5100 बत्ती की विशेष आरती से प्रधानमंत्री माता सरयू की आरती उतारेंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू आरती के समय प्रधानमंत्री के मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय से चयनित व्यक्ति ही सरयू आरती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे। 23 अक्टूबर की शाम 4:55 पर वो रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5.05 पर राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। 5.40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6:25 पर मां सरयू की आरती करेंगे और इसके बाद 6:40 पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे। 7:25 पर नया घाट सही पर ग्रीन डिजिटल फायर वर्क का निरीक्षण करेंगे। दीपोत्सव में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे।

संत बोले- हमारे लिए उत्साह और गौरव का विषय

सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि प्रधानमंत्री को 8 पुजारी सरयू जी की भव्य आरती करवाएंगे। प्रधानमंत्री का आगमन हमारे लिए उत्साह और गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री के आगमन से अयोध्या एक बार पुनः गौरवान्वित होगी। महंत शशिकांत दास कहते हैं कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या अपने उत्कर्ष पर जा रही है। प्रधानमंत्री सरयू पर दीपक जलाकर माता सरयू की आरती करेंगे। शशिकांत दास कहते हैं कि सुरक्षा को लेकर बंदिशें हैं और जितना सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश मिल रहा है उसी पर तैयारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, बन रहा त्रिपुष्कर योग

यह भी पढ़ें: श्रीराम राज्याभिषेक थीम पर संवर रही अयोध्या, 17 लाख दिये जलाकर फिर बनेगा रिकॉर्ड

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox