Categories: मनोरंजन

जहरीली शराब ने छीन ली तीन और जिंदगियां, अब तक हो चुकी है 10 लोगों  की मौत

इंडिया न्यूज, देहरादून (Poisonous liquor scandal in Haridwar)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। आज यानी रविवार को तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। दो ग्रामीण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में पांच फूलगढ़ और दो शिवगढ़ के रहने वाले थे। दो ने शुक्रवार और पांच ने शनिवार को दम तोड़ा। वहीं रूपा सिंह (35) सोम सिंह निवासी शिवगढ़ की रविवार सुबह मौत हो गई। रूपा सिंह को आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तीन बजे रूपा सिंह को खून की उल्टी हुई।

प्रशासनिक लापरवाही उजागर

देर रात अजय (40) पुत्र जोगेंद्र निवासी फूलगढ़ की की भी मौत हो गई। अजय को रविवार सुबह सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अजय ने भी शुक्रवार को जहरीली शराब ली थी।  वहीं फूलगढ़ के 65 साल के आशाराम की आज घर पर ही मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है आशाराम ने भी शराब पी थी, लेकिन प्रशासन का कहना है आशाराम शूगर का मरीज था। शुगर के चलते उसकी मौत हुई है। इसके अलावा करन पाल ( 56) पुत्र नित्तर सिंह निवासी फूलगढ, सूखा सिंह (40) निवासी शिवगढ़ को रविवार सुबह भर्ती कराया गया है। दोनों को उल्टियां हुई थी। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने भी जहरीली शराब पी थी।

यह भी पढ़ेंः दो वर्ष से लंबित सीएए सहित 220 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago