होम / Police Force Deployed after Attack on Police Team in Jaunpur : भूमि विवाद पर डायल-112 टीम पर महिलाओं ने बोला हमला, दीवान घायल

Police Force Deployed after Attack on Police Team in Jaunpur : भूमि विवाद पर डायल-112 टीम पर महिलाओं ने बोला हमला, दीवान घायल

• LAST UPDATED : March 20, 2022

Police Force Deployed after Attack on Police Team in Jaunpur

इंडिया न्यूज, जौनपुर: Police Force Deployed after Attack on Police Team in Jaunpur जौनपुर (Jaunpur ) के देवरिया ( Deoria) गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। हमले में दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य दो सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।

Read more : Acid Thrown on Teenager in Sahaswan : सहसवान में किशोरी पर फेंका तेजाब, अगवा करने में फेल होने पर किया वारदात

केले काटने पर हुआ विवाद Police Force Deployed after Attack on Police Team in Jaunpur 

बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की अनुसूचित बस्ती में जियालाल, रतनलाल और जियावन के बीच वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह 10:30 बजे के करीब जियालाल पक्ष के लोग विवादित जमीन पर केले की घार को काट रहे थे। इसका अन्य लोगों ने विरोध किया। इसी बीच विवाद बढ़ा तो जियालाल ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम दोनों पक्षों को समझा बुझा रही थी कि इसी बीच मामला और बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना चलने के लिए गाड़ी में बैठने को कहा तो एक पक्ष की महिलाएं उग्र हो गईं। डायल-112 वाहन के चालक राज बिहारी यादव का कॉलर पकड़कर खींचने लगीं।
इतने में अन्य महिलाएं भी पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं। घटना में दीवान राजेश कुमार को सिर में चोटें लगीं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ बस्ती में पहुंचे। मौके से पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दीवान राजेश कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Read more : Husband brutally Murdered his Wife in Jaunpur : शराब पीने से मना करने पर पति ने चाकू से गोंदकर पत्नी को मार डाला

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox