Police Bharti 2024 : AAP सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा- कहा; 60 लाख बच्चों का..

India News UP (इंडिया न्यूज),Police Bharti 2024 Online Form : उत्तर प्रदेश पुलिस में आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद से ही विपक्षी नेता राज्य सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस तरह से सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए हैं।

Also Read- Noida International Airport को एशिया-प्रशांत ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी, यूपी सरकार ने किया अनावरण

उत्तर प्रदेश में संविदा पर पुलिस भर्ती: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि अग्निवीर के जरिए भारतीय सेना में संविदा पर जवानों की भर्ती की गई थी। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती संविदा पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मजाक है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि इससे पहले यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक होने से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया था। इसकी जांच अभी चल ही रही थी कि अब पुलिस भर्ती संविदा पर होने जा रही है।

यूपी में गुजरात मॉडल लागू किया जा रहा है: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ जो मजाक किया जा रहा है, वह गुजरात में भी किया गया है। गुजरात में भी पुलिस भर्ती संविदा पर होती है। क्या यूपी में गुजरात मॉडल लागू किया जा रहा है? इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि अगर पुलिस भर्ती ठेके पर होने लगेगी तो वे न तो जनता के प्रति जवाबदेह होंगे और न ही सरकार के प्रति उनकी जवाबदेही होगी।

Also Read- UP News: ले सकेंगे शादी अनुदान योजना का लाभ, ज्यादा परिवारों को मिलेगा फायदा, जानिए कैसे

 

Ashish Kumar

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago