होम / Political Enmity Clash Between 2 Groups : चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग, 13 लोग घायल

Political Enmity Clash Between 2 Groups : चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग, 13 लोग घायल

• LAST UPDATED : April 7, 2022

इंडिया न्यूज, अमरोहा।

Political Enmity Clash Between 2 Groups : नौगांवा सादात में दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश विधानसभा चुनाव के बाद और बढ़ गई। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। बवाल में दोनों पक्षों के 13 लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छर्रे लगने से घायल महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दे दी गई है। (Political Enmity Clash Between 2 Groups)

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मजरा दौलतपुर उर्फ पृथीपुर गांव की है। यहां पर अनवार और जमीर हुसैन का परिवार रहता है। पेशे से किसान अनवार का बेटा शमशाद बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। जबकि जमीर हुसैन का बेटा मीर खान पूर्व प्रधान है। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। एक महीने पहले भी मारपीट हुई थी, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कारवाई की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों में रंजिश और बढ़ गई।

भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने (Political Enmity Clash Between 2 Groups)

दोनों पक्ष भाजपा और सपा के समर्थन में वोट करने को लेकर आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि गुरुवार की तड़के चार बजे सहरी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। खूनी संघर्ष में शमशाद, दिलशाद, कामिनी, सहारून, रिहान और नवाजिश समेत दोनों पक्षों 13 लोग घायल हो गए। (Political Enmity Clash Between 2 Groups)

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल छर्रे लगने से घायल सहारून समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(Political Enmity Clash Between 2 Groups)

Also Read : Work in a Planned Manner for the Economy : अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ठीक से करें काम, सीएम योगी ने अफसरों को दिए आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox