Categories: मनोरंजन

Mainpuri : नवीन मंडी से पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, मैनपुरी उपचुनाव कल

Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर 05 दिसंबर को मतदान होना है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

1756 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को मतदान है। इसके लिए रविवार को मैनपुरी नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं हैं। पुलिस बल के साथ वाहनों के माध्यम से 1756 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार कार्मिक शामिल हैं। रवानगी के दौरान पीठासीन अधिकारी को ईवीएम सहित अन्य चुनाव सामग्री सौप दी गई हैं। रविवार सुबह से ही मैनपुरी नवीन मंडी में मतदान कार्मिक जुट गए थे। मतदेय स्थलों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसे लेकर सुरक्षा की सारी व्यवस्था किए जा चुके हैं।

175 पोलिंग पार्टियों को रखा रिजर्व
वहीं उपचुनाव के लिए 175 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। किसी भी पोलिंग पार्टी को मतदान के दौरान समस्या आती है, तो रिजर्व कार्मिकों को उनके स्थान पर भेजा जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जिम्मेदारी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया है। कुल 163 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 28 जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों की रवानगी में अहम भूमिका निभाई।

पोलिंग पार्टियों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पोलिंग पार्टिया मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पांच दिसंबर को सुबह 07 बजे से मतदान कराएंगी। सभी पोलिंग पार्टियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्धसैनिक बल की निगरानी होगी, इसके साथ ही पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और सीईएसएफ के जवान तैनात होगें।

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago