Categories: मनोरंजन

Ponniyin Selvan Release Date ऐश्वर्या राय बच्चन की मच अवेटेड ‘पोन्नियन सेलवन’ की रिलीज डेट का ऐलान

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Ponniyin Selvan Release Date : पिछले लंबे समय से पर्दे से दूर हैं और उनके फैंस एक्ट्रेस को पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे, ऐसे में अब उनके लिए कल एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि बच्चन बहू एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाने लौट रही हैं और खास बात यह है कि ऐश्वर्या की वापसी दिग्गज निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पीएस-1 (PS 1) से होगी, जो एक माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट के साथ ऐश्वया के किरदार और बाकी प्रमुख स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक जारी किये गये।

(Ponniyin Selvan Release Date)

बता दें कि पीएस-1 एक महत्वाकांक्षी फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म कल्कि के क्लासिक नॉवल पोन्नियिन सेल्वन का अडेप्टेशन है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज ने किया है। फिल्म इसी साल 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी। पीएस-1 की कहानी दसवीं शताब्दी के प्रमुख राजवंश चोल साम्राज्य के कालखंड में स्थापित की गयी है और इसमें इस राजवंश के उत्तराधिकारियों में सत्ता संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ विक्रम, जयम रवि, कार्ति और शोभिता धुलिपाला प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। पीएस-1 एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जा रही है।

(Ponniyin Selvan Release Date)

Also Read : Adipurush Movie New Release Date महा शिवरात्रि पर हुई आदिपुरुष की रिलीज डेट की घोषणा, इस दिन सिनेमाघरों में दिखाई देंगी मूवी

Connect With Us: Twitter Facebook

Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago