होम / Prayagraj: भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने फिल्म ‘पठान’ का किया विरोध, जलाए पोस्टर 

Prayagraj: भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने फिल्म ‘पठान’ का किया विरोध, जलाए पोस्टर 

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Prayagraj

इंडिया न्यूज, प्रयागराज (Uttar Pradesh)। शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की आगामी थ्रिलर फिल्म पठान को लेकर कई विवाद खड़े हो रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगामी फिल्म पठान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पठान सनातन संस्कृति का अपमान कर रही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठनों ने बुधवार को प्रयागराज में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस क्रम में संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुत्थीगंज चौराहे पर एकत्र होकर फिल्म के विरुद्ध प्रदर्शन किया और फिल्म के पोस्टर जलाए।

भगवा रंग से की अश्लीलता 
भाजपा नेता राजेश केसरवानी के अनुसार फिल्म के एक गाने में भगवा रंग से अश्लीलता की जा रही है और यह हिंदू समुदाय और सनातन संस्कृति का अपमान है। इस सन्दर्भ में संगठनों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। वहीं भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार से उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox