Categories: मनोरंजन

Prayagraj: मोहन भागवत बोले- अध्यात्म के बिना धर्म का अस्तित्व नहीं, अन्यथा मनुष्य भटकता है

Prayagraj

इंडिया न्यूज, प्रयागराज (Uttar Pradesh) । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत मंगलवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां अलोपीबाग में उन्होंने शंकराचार्य आश्रम में आयोजित आराधना महोत्सव का शुभारंभ किया। संघ प्रमुख ने कहा कि आध्यात्म के बिन धर्म का अस्तित्व नहीं होता। आध्यात्म ही सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। अभी तक जितने महापुरुष हुए हैं उनका नाम और काम भले अलग था लेकर आधार में आध्यत्म था। महात्मा गांधी और डा. आंबेडकर भी उसी में शामिल हैं।

आध्यात्मिक जीवन हमें मनुष्यता की ओर ले जाता है
डा. भागवत ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन हमें मनुष्यता की ओर ले जाता है। इससे उचित मार्गदशन मिलता है अन्यथा व्यक्ति भटकने लगता है। उन्हें अपनी बुद्धि, अपना विचार और अपना कार्य ही श्रेष्ठ समझ में आता है। ऐसे लोगों को भटकाने वाले भी होते हैं, जिससे बचना चाहिए।

इसके पूर्व संघ प्रमुख ने आराधना महोत्सव का शुभारंभ किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के संयोजन में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 8 दिसंबर तक चलेगा। शंकराचार्य आश्रम में चल रहे आराधना महोत्सव का संयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कर रहे हैं।

कल दिल्ली रवाना होंगे सीएम
इस समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे जहां पहले से डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जंक्शन पर संघ और भाजपा के पदाधिकारियों ने आरएसएस प्रमुख भागवत की अगवानी की। जंक्शन से भागवत सिविल लाइंस स्थित आरएसएस कार्यालय गए थे। वहां से दोपहर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में भागीदारी के बाद वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार, वंशवृक्ष का पोस्टर जारी कर लिखा- पिक्चर अभी बाकी है…

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago