होम / President Dehradun Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून में दो दिवसीय दौरा, 8 दिसंबर को पहुंचेगी देहरादून

President Dehradun Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून में दो दिवसीय दौरा, 8 दिसंबर को पहुंचेगी देहरादून

• LAST UPDATED : November 29, 2022
President Dehradun Visit
इंडिया न्यूज, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून में अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी और दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
भावी आईएएस अफसरों को करेंगी संबोधित 
8 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचेगी जिसके बाद वह सबसे पहले राजभवन जयिंगी। देहरादून में स्थित आशियाना में राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है। वहीं, अपने दौरे के दूसरे दिन 9 दिसंबर को राष्ट्रपति सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।
दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम के बाद दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के अनुसार कार्यक्रम के दौरान 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी साथ ही करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन स्टार पर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।
Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox