Categories: मनोरंजन

यूपी विधानमंडल के संयुक्त सत्र में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कहा- यह खास है कि लोकसभा के सर्वाधिक सदस्य यूपी से हैं

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh News)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि लोकसभा के सर्वाधिक सदस्य यूपी से ही चुने जाते हैं। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से ही चुनकर बने हैं। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व मुलायम सिंह यादव के योगदान को भी याद किया और कहा कि प्रदेश के विकास में उनका भी उल्लेखनीय योगदान है।

विधानसभा में महिलाओं की संख्या पर चिंता

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे बताया गया कि यूपी विधानसभा में महिला सदस्यों की 47 है जो कि कुल सदस्यों 403 का 12 प्रतिशत है। वहीं, विधान परिषद में कुल 100 सदस्यों में महिलाओं की संख्या सिर्फ पांच है। जिसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत सभी सदस्य शामिल हुए।

यूपी ने एक से बढ़कर एक विभूतियां दी

विधानमंडल के संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि यूपी विधानमंडल ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं। देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से बड़े पदों पर पहुंचे हैं। हमें अपने गणतंत्र पर गर्व है। राष्ट्रपति का संबोधन विधानमंडल के सभी सदस्यों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करने का आग्रह स्वीकार करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साधारण से परिवार में जन्म लेने के बाद देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना यह भारत के लोकतंत्र के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 23 शव बरामद, पीएम ने मृतक परिवारों को दो लाख देने को कहा

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago