होम / Priyanka Gandhi in Chitrakoot : चित्रकूट में बोलीं प्रियंका गांधी, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे

Priyanka Gandhi in Chitrakoot : चित्रकूट में बोलीं प्रियंका गांधी, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे

• LAST UPDATED : November 17, 2021

इंडिया न्यूज, चित्रकूट।

Priyanka Gandhi in Chitrakoot : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंचीं। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंची।

प्रियंका ने महिलाओं में भरा जोश (Priyanka Gandhi in Chitrakoot)

प्रियंका ने कहा कि यूपी की स्थिति बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े-खड़े कई लोगों ने जान गंवाई। कोरोना काल में भाजपा सरकार फ्लॉप रही। महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। महिलाओं को एकजुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी।

हिंसा के खिलाफ लड़ना होगा (Priyanka Gandhi in Chitrakoot)

प्रियंका ने कहा कि आज की राजनीति में बहुत नफरत फैला दी गई है। लखीमपुर कांड में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को मारा है। सरकार भी मंत्री को बचाने का काम कर रही है। राजनीति में हिंसा खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

महिलाओं ने सुनाई संघर्ष की कहानी (Priyanka Gandhi in Chitrakoot)

प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में उनके कामों की कोई वैल्यू नहीं हो रही है। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। बताया कि कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने उनसे हर दिन समाज के बीच में जाकर काम कराने को कहा गया।

Also Read : Kisan Andolan 22 को लखनऊ में ऐतिहासिक होगी किसान महापंचायत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox