होम / Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow : आज कांग्रेस आयोजित करेगी “लड़की हूं लड़ सकती हूं” मार्च

Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow : आज कांग्रेस आयोजित करेगी “लड़की हूं लड़ सकती हूं” मार्च

• LAST UPDATED : March 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से 8 मार्च यानी आज से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए, “लड़की हूं लड़ सकती हूं” महिला मार्च आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं के अनूठे मार्च का नेतृत्व करेंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि से शुरू किया गया “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण की सिर्फ बात ही नहीं करती है, बल्कि उसे जमीन पर लेकर भी जाती है। ( Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow)

 

159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया ( Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow)

“लड़की हूं लड़ सकती हूं” कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि पार्टी कुल उम्मीदवारों से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी ने वह वादा पूरा किया और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।

समाजसेवी, डाक्टर्स, शिक्षिकाओं भी होंगी शामिल ( Priyanka Gandhi to Lead Women March in Lucknow)

नेट्टा डिसूजा ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित, महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है और उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Also Read : Husband said divorce in Hardoi… : महिला दिवस पत्नी को दिया तलाक

Also Read : Dr. Used to do private practice in Shamli : संदिग्ध हालात में डाक्टर की गोली लगने से मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox