Categories: मनोरंजन

Priyanka Gandhi UP Vidhan Sabha Election 2022 : फीरोजाबाद के सिरसागंज में लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम में महिलाओं से मिली प्रियंका गांधी

इंडिया न्यूज, आगरा:

Priyanka Gandhi UP Vidhan Sabha Election 2022  प्रियंका गांधी वाड्रा ने फीरोजाबाद के सिरसागंज में नारा लगवाकर शुरू किया महिला संवाद। महिलाओं की भीड़ से आई श्वेता ने पूछा आपके वादे की गारंटी क्या है। इस पर प्रियंका बोलीं इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है। इसे बदलें। हम अपनी घोषणाएं पूरी करने का वचन दे रहे हैं।

हम गारंटी कार्ड घर घर भेज रहे हैं। गृहणी नेहा ने कहा कि प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए नारा दिया है। समस्याएं तो तब खत्म हो जाएंगी जब आप सत्ता में आएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने। गांव में महिलाओं के लिए रोजगार देने और महिलाओं के संम्मान की बात छेड़ी।

महिलाएं करती रही सवाल Priyanka Gandhi UP Vidhan Sabha Election 2022

फीरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं शाइन ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे रोजगार। कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रदद् हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा Priyanka Gandhi UP Vidhan Sabha Election 2022

अधिवक्ता रीना कुशवाहा ने पूछा कि अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा। कभी भी हत्याएं हो जाती हैं। न पेंशन है और न सुरक्षा। इसके लिए कुछ करें। प्रियंका ने धन्यवाद दिया। पुलिसभर्ती में 25 फीसद भर्ती होगी मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर कार्रवाई कड़ी होगी।

नीतू ने सवाल किया कि महिला आरक्षण बिल अब तक संसद से पास नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं हम ये बिल लेकर आए थे। हम सरकार को मजबूर करेंगे। हमने 40 फीसद टिकट की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की रैली की। अखिलेश ने वादे किए।

Read More: Hatched to Create Violence in PM Modi Rally: प्रधानमंत्री की रैली में फसाद कराने की साजिश हुई विफल, तोड़फोड़ का वीडियो हुआ वायरल

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago