Categories: मनोरंजन

Priyanka Targeted Yogi Government : प्रियंका ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कल इकाना में मैराथन का आयोजन

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Priyanka Targeted Yogi Government : कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर कई वादे किए हैं। वहीं राजधानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन’ में भाग लेने आई लड़कियों ने जमकर नारेबाजी की। असल में कोरोना को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने धारा-144 लागू किया है और इसका हवाला देते हुए रविवार को राजधानी में कांग्रेस पार्टी को मैराथन का आयोजन करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी। (Priyanka Targeted Yogi Government)

जबकि इस मैराथन के लिए कांग्रेस ने कई लड़कियों को बुलाया था। लेकिन यहां आयी प्रतिभागियों को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन करेगी। यह जानकारी संचार विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने दी।

सरकार की मंशा पर उठाए सवाल (Priyanka Targeted Yogi Government)

वहीं मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आई कुछ लड़कियों ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राजधानी में हजारों छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जा सकते हैं तो मैराथन को अनुमति क्यों नहीं दी गई। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा और ट्वीट कर अपनी बात रखी। (Priyanka Targeted Yogi Government)

प्रियंका गांधी ने लिखा कि ‘मुख्यमंत्री लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हैं, इसलिए उन्होंने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। उन्होंने लिखा है कि ‘झांसी की लड़कियों ने आपको संदेश भेजा है कि लड़कियां नहीं सहेंगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी।

(Priyanka Targeted Yogi Government)

Also Read : Husband & Wife Reached Jail : 76.20 लाख आए तो खरीदी महंगी कार, अब पति-पत्नी पहुंचे जेल

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago