होम / PSP Got One Seat From Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी से पीएसपी को मिली एक सीट, शिवपाल सिंह कर रहे थे 100 सीटों की मांग

PSP Got One Seat From Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी से पीएसपी को मिली एक सीट, शिवपाल सिंह कर रहे थे 100 सीटों की मांग

• LAST UPDATED : February 8, 2022

PSP Got One Seat From Samajwadi Party

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
PSP Got One Seat From Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से प्रदेश की सत्ता में वापसी करने की उम्मीद से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की पार्टी प्रगतिशील समाज पार्टी (Progressive Samaj Party) ने गठबंध किया था। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चाचा शिवपाल सिंह को सिर्फ एक सीट दी है। इटावा की जसवंतनगर विधानसभा से एसपी-पीएसपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे शिवपाल सिंह की पार्टी को महज एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। शिवपाल अपने बेटे अंकुर यादव के साथ ही 100 सीटों की मांग कर रहे थे।

एक सीट से करना पड़ा संतोष

शिवपाल सिंह ने कहा है कि अब ये देखने वाली बात है कि कौन बड़ी जीत जीतता है। जसवंतनगर सीट से या फिर अखिलेश यादव करहल सीट से ज्यादा मतों से जीतते हैं। पीएसपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज शाक्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। क्योंकि उन्हें टिकट नहीं मिला था और वह नाराज चल रहे थे। शिवपाल अखिलेश से अपने बेटे अंकुर यादव समेत कई समर्थकों के लिए टिकट की थी। लेकिन उन्हें जसवंत नगर विधानसभा की सीट से संतोष करना पड़ा। जिसकी वजह से शिवपाल सिंह नाराज हैं।

Read More: Supreme Court Refuses to Grant Bail to Azam Khan: आजम खान की नहीं मिली चुनाव प्रचार के लिए जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox