Categories: मनोरंजन

Questions Raised on EVMs : ईवीएम पर उठे सवाल, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Questions Raised on EVMs : चुनाव आयोग ने गुरुवार को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आयोग ने कहा कि सभी दलों ने इस बात पर सहमति दी है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाएं। ईवीएम को लेकर उठे सवालों के बीच आयोग ने कहा कि सभी बूथों पर वीवीपैट लगाए जाएंगे। (Questions Raised on EVMs)

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए लगभग 1 लाख मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी। यहां आप देख पाएंगे कि आप जिसको वोट डाल रहे हैं। अगर फिर भी कोई दुविधा हुई तो आपको अपनी आंख पर भरोसा करना होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पूरा चुनाव ईवीएम वीवीपैट के थ्रू ही होगा। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आयोग प्रयास कर रहा है।

कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत होंगे चुनाव (Questions Raised on EVMs)

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाएं। कुछ दलों ने रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। महिलाओं मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर और महिलाओं मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है। कुछ दलों ने कुछ अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। (Questions Raised on EVMs)

अधिकतर राजनीतिक दलों ने धनबल, शराब आदि के प्रयोग को लेकर लेकर चिंता जाहिर की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद सभी एसपी, डीआईजी, कमिश्ननर से मिलकर हालात का जायजा लिया गया। इसके बाद सभी नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई।

(Questions Raised on EVMs)

Read More: Rifle Robbed From Police During Night In Bijnor : बिजनौर में रात के समय पुलिस से लूट ले गए राइफल, सिपाही को किया घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago