होम / Rae Bareli News: महिला डॉक्टर का अपने अधिकरी डॉक्टर पर आरोप, थाना सहित महिला आयोग से की शिकायत…

Rae Bareli News: महिला डॉक्टर का अपने अधिकरी डॉक्टर पर आरोप, थाना सहित महिला आयोग से की शिकायत…

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Shivprasad Yadav, Rae Bareli News: रायबरेली में एक महिला पशु डॉक्टर का वेतन रोके जाने के मामले को लेकर जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर महिला चिकित्सक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर ने मामले का शिकायती पत्र थाना सहित महिला आयोग से की है। वही जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने महिला डॉक्टर के आरोपो को पूरी तरह से बे बुनियाद बताया।

सीवीओ ने कैरियर बर्बाद की दी धमकी 

दअरसल आपको बता दें कि यह मामला रायबरेली के पास स्थित नसीराबाद के पशु अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने अपने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ स्थानीय थाने औऱ महिला आयोग को एक शिकायती पत्र भेजा हैं। महिला डॉक्टर का आरोप हैं कि जिला मुख्य पशु अधिकारी निरीक्षण के बहाने प्रताड़ित करते हैं। इसके अलावा सीवीओ अपने घर व रेस्टोरेंट में मिलने का लगातार दबाव बनाते हैं। महिला डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया है सीवीओ ने कैरियर बर्बाद करने की धमकी भी दी है।

सीवीओ ने आरोप मनगढ़ंत व झूठे कहे

वही जिला मुख्य पशु चिकित्सा ने कहा है कि महिला डॉक्टर जो भी आरोप लगा रही हैं वे सभी मनगढ़ंत व झूठे हैं। अस्पताल की जांच करने पर वह नही मिली थी यही नही वह 9 दिन से गैर हाजिर चल रही थी। जांच के बाद उसका वेतन रोक दिया गया था औऱ स्पष्टि करण मांगा गया था। कुल मिलाकर महिला डॉक्टर औऱ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के इस मामले को शाशन व सरकार में बैठे उच्चाधिकरियो ने शीघ्र घ्यान न दिया कौन झूठ औऱ कौन सच है का पता चल पाना बड़ा मुश्किल है।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox