होम / Raebareli: नौजवानों की छीनी जा रहीं नौकरियां, महंगाई से जनता त्रस्त, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर साधा निशाना

Raebareli: नौजवानों की छीनी जा रहीं नौकरियां, महंगाई से जनता त्रस्त, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : April 3, 2023

Raebareli: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज रायबरेली में रहे. यहां पर उन्होंने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज नौजवानों की सरकारी नौकरियां छिन रही है। महंगाई से जनता परेशान हो रही है। नोटबंदी और जीएसटी से देश की आर्थिक कमर टूट गयी है। लघु, मध्यम, व्यापारियों से लूट की जा रही है। भाजपा सामाजिक सद्भाव तोड़ रही हैं लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की मर्यादा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पिछड़ो की विरोधी है सरकार

इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को निष्प्रभावी कर रही है। समाज को हिन्दू मुस्लिम में लड़ाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पहले भी यही कार्य किया था। तब देश के दो बड़े नेता मान्यवर कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने मिलकर गठबंधन किया और भाजपा का सफाया किया था। आज बहुजन समाज के तमाम नेता समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सब दलितों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के हक और संविधान को बचाने का संकल्प लेते है।

Also Read: UP Politics: केशव पर चाचा शिवपाल ने किया प्रहार, ट्वीट कर कहा- ‘कमल की फसल के चल रहे आखिरी दिन’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox