होम / Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022 : आप नेता राघव चंद्रा की मॉडलिंग में एंट्री, देखें ये शानदार अंदाज

Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022 : आप नेता राघव चंद्रा की मॉडलिंग में एंट्री, देखें ये शानदार अंदाज

• LAST UPDATED : March 28, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और हाल ही में चुने गए राज्यसभा सांसद, राघव चड्ढा ने 27 मार्च रविवार को दिल्ली में डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए शो स्टॉपर के रूप में लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर डेब्यू किया। 33 वर्षीय राजनेता ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ सचदेवा, जो उनके मामा भी हैं, के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरे।

नए अवतार में नज़र आए राघव चड्ढा (Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022)

रैंप पर, चड्ढा ने एक काले रंग की लेदर जैकेट के साथ रोल-अप स्लीव्स और पैंट को हाई-नेक स्वेटशर्ट और ऑरेंज बेल्ट के साथ फ्लॉन्ट किया। चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमे उन्होने लिखा “Walked the ramp at #LakmeFashionWeek2022 for my maternal uncle (Mama), fashion designer Pawan Sachdeva.”

फैशन वीक में इन हस्तियों ने भी किया रैंप वाक (Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022)

https://twitter.com/davender1979/status/1508089221453475843?s=20&t=mX3NNvE5yYjuX8OYl4ajAQ

फैशन वीक में मीरा राजपूत, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और सोहा अली खान जैसी हस्तियों ने भी रैंप वॉक किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सचिव देवेंद्र शर्मा ने भी रविवार को वीडियो ट्वीट किया।

(Raghav Chadha in Lakme Fashion Week 2022)

Also Read : Oscars 2022 : क्रिस रॉक ने विल स्मिथ के साथ विवाद के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से किया इनकार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox